मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने रिलेशनशिप मे आने के बाद ही अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया था। कहा जाता है कि दोनों शादी तक के सपने देख चुके थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच दरार आ गई। अर्जुन का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुडा, पर वह मलाइका के लिए हमेशा सीरियस रहे। फिर भी एक दिन दोनों के प्यार ने दम तोड़ दिया। इसी दर्द को छुपाने के लिए मलाइका और अर्जुन ने अलग-अलग रास्ते चुने। अर्जुन फिल्मों में वापिस लौट गए। वहीं, मलाइका ने बेटे के साथ मिलकर रेस्टोरेंट खोल लिया। अब मलाइका ने पोस्ट किया है, उन्होंने लिखा, “सबसे कठिन दिनों में भी, स्वयं को उठने और आगे बढ़ते रहने के लिए हमेशा प्रेरित करें।” मलाइका के इस पोस्ट को कई लोग अर्जुन से जोड़ रहे हैं तो कई इसे उनकी कामयाबी बता रहे हैं कि पिता की मौत के बाद और अर्जुन से अलग होकर मलाइका का ये खुद के लिए पहला कदम है।