scriptमलाइका अरोड़ा की नई फोटोशूट ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा | Malaika Arora's new photoshoot raises the internet's mercury again | Patrika News

मलाइका अरोड़ा की नई फोटोशूट ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 20, 2022 11:33:02 am

Submitted by:

Manisha Verma

Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा ने अब तक की सबसे हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। इन तस्वीरों पर हर किसी को प्यार आ रहा हैं। हर कोई उनकी इस तस्वीर की तारीफ कर रहें हैं।

malaika_arora.jpg
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा को देख कोई यह नहीं सकता हैं कि वह 48 वर्ष की हैं। वह काफी फिट हैं।मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं और ऐसी खबरें आ रही थी कि उनका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है, हालांकि दोनों ने बेहद रोमांटिक अंदाज में इन खबरों को गलत बता दिया था। मलाइका ने अब एक बार फिर से शानदार तरीके से काम पर वापसी की हैं और साथ ही जमकर फोटोशूट करवा रही हैं और उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने खुद को इस तरह मेंटेन कर रखा है कि वह बॉलीवुड की यंग अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती नजर आती हैं।
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में फोटोशूट करवाया हैं जिसकी तस्वीर उन्होने अपने सोशल मीडिया प्लैटफाॅम पर शेयर किया हैं। उनकी इस नई तस्वीर ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया हैं। उनका यह तस्वीर जमकर वायरल हो रहा हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो रही हैं।
उनकी फिटनेस से काफी लोग मोटिवेट होते हैं और उनकी काफी तारिफ भी करते हैं।मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खिया में बनी रहती हैं।अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 2019 में ही अपना रिश्ता ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया था। गौरतलब है कि मलाइका 48 साल की हैं जबकि उनकी बॉयफ्रेंड अर्जुन की उम्र 36 साल हैं। उम्र के फासले को लेकर दोनों को कई बार ट्रोल किया जा चुका हैं।
मलाइका इन तस्वीरों में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। मलाइका की तस्वीर पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक खूब प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही मलाइका की तस्वीर पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन भी लोगों को दिलों पर छा रहा हैं। मलाइका की तस्वीर पर अर्जुन ने दिल वाला इमोजी बनाते हुए कमेंट किया हैं। दोनो की कैमिस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती हैं।
मलाइका अपनी नई फोटोशूट में स्टनिंग लुक देती नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। फोटोशूट की कई तस्वीरें और वीडियो मलाइका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें मलाइका ने 5 ड्रेसेस पहनी हुई है।वह अपने नए लुक में बेहद ही शानदार लग रही हैं।उनका यह फोटो शूट उनके फैंस को पसंद आ रहा हैं।
आपको बता दें की मलाइका अरोड़ा पहली बार लुक मैगजीन के कवर पेज पर नजर आने वाली हैं। तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा मेरा यह सुपर सेक्सी लुक देखिए 2022 लुक्स मैगजीन कवर के लिए। मैगजीन कवर के लिए और तस्वीरों में मलाइका ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई है।जिसके साइड में फेदर लगा कर ड्रेस को काफी शानदार लुक दिया हैं।उनका यह लुक चर्ची में बना हुआ हैं।
यह भी पढ़े- पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता के किया खुलासा, सलमान खान मुझे आधी रात के बाद करते हैं कॉल

मलाइका आए दिन अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। उनके शेयर करते ही तस्वीरें वायरल भी होने लगती हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनको फॉलो करने वालों की कमी नहीं है। उनकी फिटनेस से कई लोग इम्प्रेस हैं। वह कई लोगों को मोटिवेट करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिंव रहती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो