10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकअप के बाद भी प्यार नहीं हुआ कम! मलाइका ने अर्जुन कपूर को कराया स्पेशल फील, यूजर्स बोले- पैचअप…

Malaika Arora Wishes Arjun Kapoor on Birthday: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को एक खास वीडियो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। इसमें उन्होंने दिल भी बनाया है। जिसे देखकर उनके फैंस खुश हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 27 Jun 2025, 7:31 AM IST

Malaika Arora share heart emoji and video on Arjun Kapoor Birthday

मलाइका अरोड़ा ने किया अर्जुन कपूर को बर्थडे विश

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के फेमस कपल में से एक थे, दोनों शादी करने वाले थे लेकिन अचानक दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए और 2024 में 5 साल का रिश्ता खत्म कर दिया, लेकिन सच्चा प्यार खत्म नहीं होता, मलाइका अरोड़ा ने ये साबित किया। उन्होंने अर्जुन कपूर को जन्मदिन पर बधाई दी है। मलाइका ने अर्जुन कपूर की एक पुरानी वीडियो शेयर करते हुए स्पेशल मैसेज लिखा है। जो वायरल हो गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को किया बर्थडे विश (Malaika Arora Wishes Arjun Kapoor on Birthday)

अर्जुन कपूर आज 26 जून को अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के लिए एक इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने वेकेशन मोड में अर्जुन कपूर की एक शॉर्ट वीडियो डाली है जिसमें अर्जुन कपूर मस्ती भरे अंदाज में कूदते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर। इसके साथ ही उन्होंने सफेद कलर का दिल और चीयर्स करते हुए बीयर वाला इमोजी भी बनाया है।

यह भी पढ़ें: अनुष्का-विराट के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा ये फेमस एक्टर, बोला- मैं मर जाउंगा, मुझे कैंसर…

अर्जुन कपूर के लिए मलाइका का स्पेशल मैसेज (Malaika Arora Instagram)

मलाइका अरोड़ा ने पहली बार है जब ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर के लिए कोई पोस्ट किया हो। अक्सर मलाइका अपने खास लोगों के बर्थडे पर उन्हें विश करती नजर आती हैं, इस बार उन्होंने अर्जुन कपूर को भी जन्मदिन की बधाई दी है। इसे देखकर सोशल मीडिया पर दोनों ने बीच सब ठीक होने की अफवाहों को हवा मिल गई है। कपल के वो फैंस जो इनके अलग होने से दुखी थे अब वह खुश हो रहे हैं। 

2024 में हुए थे मलाइका और अर्जुन कपूर अलग (Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup)

बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर उस समय साथ आए थे जब मलाइका और अरबाज खान का तलाक हुआ था। कपल ने साल 2019 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, और उसी समय अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करके सार्वजनिक किया था। दोनों अक्सर साथ ही नजर आते थे। कपल के बीच गहरा रिश्ता था जो अचानक खत्म हो गया था। आज भी मलाइका और अर्जुन के फैंस चाहते हैं कि वह दोनों साथ आ जाए।