मलाइका ने हाल में एक मीडिया साइट को दिए अपेन इंटरव्यू में अपने बचपन का जिक्र करते हुए बताया कि 'उनका बचपन वैस तो काफी वंडरफुल था, लेकिन अंदर ही अंदर अशांत भी था'. उन्होंने बताया कि 'बुरे समय ने उनको काफी कुछ सिखाया है'. अपने पैरेंट्स के बारे में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने बताया कि 'मेरे माता-पिता के अलगाव ने मुझे अपनी मां को एक नए और अनोखे लेंस के जरिए देखने का मौका दिया. मैंने एक रॉक-स्टेबल वर्क एथिक्स और हर सुबह उठने की वैल्यू सीखी, जो कि इंडिपेंडेंट होने के लिए जरूरी है'. मलाइका ने बताया कि 'वे शुरुआती सबक मेरे जीवन और प्रोफेशनल जर्नी की आधारशिला हैं'.