बताया जाता है कि उन्होंने अपनी लगभग सभी फिल्मों के काम को निपटा लिया था, लेकिन फिर भी उनकी एक फिल्म रह गई थी, जिसका नाम 'दुल्हन' था. इस फिल्म में उनको लेकर एक दुल्हन का सीन फिल्माया जाना था. उन दिनों मीना कुमारी की तबियत ठीक नहीं थी. इसके बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. ऐसी हालत में भी उन्हें इस बात की फिक्र थी कि वो अपनी फिल्म को अधूरा नहीं छोड़ना चाहती थीं. उन्होंने इस बात तो ठान लिया था कि वो ठीक होते ही सबसे पहले फिल्म 'दुश्मन' की शूटिंग पूरा करेंगी.