वहीं जूनियर एनटीआर को उनकी फिल्म की बंपर सफलता के बाद 'RRR' का भीम कहा जा रहा है. इसके अलावा वो इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में आ गए हैं. हर कहीं उसे जुड़ी छोटी-छोटी बातें और चीजे उनके फैंस के बीच वायरल हो रही हैं, जिनको जानने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. आज भी हम जूनियर एनटीआर की एक खास बात बताने जा रहे हैं, जो उनको एक्टिंग से भी ज्यादा पसंद है. अगर उनको मौका मिले तो वो इस चीज को करने से पीछे नहीं हटते.