बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं, जिन्होंने रील लाइफ से लेकर रीयल लाइफ तक लोगों का दिल जीता है. साथ ही उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है. ऐसी ही कपल सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हैं, जिनकी लव स्टोरी के बारे में उनके सभी फैंस अच्छे से जानते हैं. दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'टशन' (Tashan) से हुई थी. इसी बीच सैफ अली ने करीना को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने दो बार उनके प्रपोजल को मना कर दिया था.