नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ( Mithun Chakraborty ) भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लेने के बाद से सुर्खियों में हैं। वहीं अब मिथुन के साथ-साथ उनकी बेटी भी दिशानी चक्रवर्ती ( Dishani Chkarborty ) भी अचानक से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिशानी मिथुन की गोद ली हुई बेटी हैं। बेशक वह फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन अक्सर अपनी खूबसूरती के चलते वह चर्चाओं में बनी रहती हैं।