scriptकंगना रनौत के गाल से भी चिकनी सड़कें बनवाऊँगा : डॉ इरफ़ान अंसारी | MLA Irfan Ansari vows to make roads smoother than Kangana Ranaut cheek | Patrika News

कंगना रनौत के गाल से भी चिकनी सड़कें बनवाऊँगा : डॉ इरफ़ान अंसारी

Published: Jan 16, 2022 12:00:17 pm

Submitted by:

Archana Keshri

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जबसे देश की आजादी को भीख में मिली बताया था तब से अब तक वो अपने कई विवादों की वजह से ट्रोल होती दिखती रहीं है। लेकिन इस बार कंगना ने नहीं किसी और ने ही कंगना को लेकर विवादित बयान दिया और विवादों में फंस गया है।

कंगना रनौत के गाल से भी चिकनी सड़कें बनवाऊँगा : डॉ इरफ़ान अंसारी

कंगना रनौत के गाल से भी चिकनी सड़कें बनवाऊँगा : डॉ इरफ़ान अंसारी

बॉलीवुड की पंगा अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस के विवादित बोल उन्हें सुर्खियों में बनाए रखता है। बीते दिनों ही अभिनेत्री के आजादी को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन इसबार वो नहीं बल्की उनकी वजह से कोई विवादों में फंसता दिखाई दे रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल, जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अभिनेत्री कंगना रणौत को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म अदाकारा कंगना रनौत के गाल से भी चिकनी सड़कें वो बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा है, “जामताड़ा की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल से भी ज्यादा चिकनी होगी।”

जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में कांग्रेस नेता को यह कहते हुए सुना जाता है कि कंगना के गाल जैसी चिकनी सड़कों का उपयोग आदिवासी समुदाय के बच्चे और राज्य के युवा करेंगे। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही 14 विश्व स्तरीय सड़कों के निर्माण का कार्य राज्य सरकार शुरू करवाने वाली है।
वीडियो में उन्होंने कहा है, “जामताड़ा में 15 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जो फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल जैसी चिकनी होगी। ऐसी सड़कें बनेंगी, जिसमें लोगों को ना धूल फांकनी पड़ेगी और ना ही गड्ढे का सामना करना पड़ेगा। कंगना के गाल जैसी चिकनी सड़कों का उपयोग आदिवासी समुदाय के बच्चे और राज्य के युवा करेंगे। ऐसी 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा।”

अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए कुख्यात रहे डॉक्टर इरफ़ान अंसारी इससे पहले कोरोना दिशानिर्देशों के खिलाफ लोगों को भड़काते हुए मास्क लगाने के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी की थी। इससे पहले भी अंसारी ने लड़कियों पर विवादित बयान दिए हैं। अगस्त 2020 में उन्होंने रांची की योग शिक्षिका और बीजेपी नेता राफिया नाज के विरुद्ध विवादित बयान दिया था। योग शिक्षिका पर योग के दौरान पहने जाने वाले कपड़े को इस्लाम के खिलाफ बताया था। उन्होंने कहा था, ‘राफिया योग के बदले अंग प्रदर्शन करती है।’ इस बयान के बाद विधायक पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप भी लगाए गए थे।

यह भी पढ़े – अमिताभ बच्चन ने करीना कपूर के पैर क्यों धोए?
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने भी बिहार की सड़कों को अभिनेत्री हेमा मालिनी की गाल जैसा बनाने की बात कही थी। उस समय वह बिहार के मुख्यमंत्री थे। तब पूरे देश में हंगामा मचा था। उनके खिलाफ कुछ थानों में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। अब देखना ये है कि कंगना रनौत डॉ इरफ़ान अंसारी पंगा लेती है या नहीं।

यह भी पढ़े – सामंथा रुथ प्रभु ने डांस नंबर के लिए 1-2 करोड़ नहीं, बल्की वसूली थी इतनी मोटी रकम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो