टीवी की जानी मानी अभिनेत्री मौनी राय का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करना सपना पूरे होने जैसा है। मौनी रॉय इन दिनों करण जौहर निर्मित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन,रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी अहम भूमिकायें है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी राय विलेन के रोल में नजर आयेंगी। मौनी राय ने कहा ,'फिल्म के बारे में और अपनी भूमिका के बारे में अभी अधिक नहीं बता सकती लेकिन मैं इतना कह सकती हूं कि मैं इस फिल्म में इकलौती मुख्य विलेन हूं।'