इस सीरीज में ऋचा चड्ढा (Richa Chadha), अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और मनीषा कोइराला (anisha Koirala) अहम भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा हाल में एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है, जिसको लेकर मनीषा कोइराला ने एक पोस्ट भी साझा किया है, जिसके बाद उस एक्ट्रेस का सीरीज में होने का अंदाजा लगया जा रहा है.
ये नाम किसी और का नहीं बल्कि 70 से 80 दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) का है. खबरों की माने तो भंसाली की इस सीरीज से एक्ट्रेस 45 साल बार पर्दे पर वापसी कर रही हैं. हाल में मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में संजय लीला भंसाली, मुमाज और मनीषा कोइराला साथ नजर आ रहे हैं.