साथ ही मुनव्वर के फैंस भी उनकी इन फोटो पर कमेंट्स कर नाजिल को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही 'भाभी जी' कहते नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी मुनव्वर की नाजिल के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, लेकिन तब इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा रहा था कि दोनों सच में एक दूसरे के रियल गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड हैं. खैर, दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद इस बात का खुलासा हो चुका है कि अंजलि अरोड़ो के साथ कथिर बॉयफ्रेंड वाला रिश्ता केवल शो के दौरान का था उसके बाद दोनों के बीच में कोई लिंक नहीं है.