सरनेम में लगाया वाजिद
तबला वादक रहे शराफत अली खान के दोनों बेटे साजिद और वाजिद ने मिलकर कई यादगार गाने कम्पोज किए, इनमें 'सोनी दे नखरे', 'माशाल्लाह', 'हुड हुड दबंग' जैसे गाने शामिल हैं। हाल ही टाइम्स आफ इंडिया से बातचीत में साजिद ने बताया कि वे नहीं चाहते कि लोग उन्हें सिर्फ साजिद नाम से बुलाएं। इसलिए साजिद के नाम को सरनेम की तरह अपना लिया है। इस तरह, अब भी उनका नाम साजिद वाजिद रहेगा। इससे उनके भाई की याद हमेशा उनके साथ जुड़ी रहेगी। साजिद का कहना है कि अब वह ऐसे गाने बनाने लगे हैं जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। उनका मानना है कि ऐसा करते समय वाजिद उनके साथ ही रहे होंगे।