मुजम्मिल से आगे पूछा कि फिल्म धोखा करते समय उनके बारे में कौन सी चीजें बोली जा रही थीं? एक्टर ने कहा, “बहुत सारी चीजें मेरे बारे में बोली गई थीं, जैसे मैं अनप्रोफेशनल हूं, पूजा भट्ट का एक टेंपरामेंट है जो बहुत मुश्किल है। एक्टर्स के साथ उनका एटीट्यूड बहुत ही डिसरिस्पेक्टफुल था। महेश भट्ट मुझे बहुत पसंद करते थे, लेकिन पूजा भट्ट ने मेरे बारे में बहुत कुछ कहा था। मैं अब इस बारे में डिटेल्स में नहीं जाना चाहता। मैं उनकी बहुत रिस्पेक्ट करता था लेकिन उनका एब्यूजिंग नेचर था। वह बहुत ही गालियां देती थीं।"