25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Bhare Bazaar Song Teaser: परिणीति, अर्जुन से पहले हुईं नाराज, फिर लगाया साथ ठुमका

Bhare Bazaar Song Teaser: परिणीति, अर्जुन से पहले हुईं नाराज, फिर लगाया साथ ठुमका

फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह हैं। उन्होंने कहा, 'अपनी सभी फिल्मों में सॉफ्ट रोमांटिक गीत शामिल करना उनकी एक परंपरा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 17 Sep 2018, 5:58 PM IST

namaste England

namaste England

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का दूसरे गाने का टीजर हाल ही में जारी किया गया है। इसे अर्जुन और परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर जानकारी दी। इससे पहले इसका पहला गाना 'तेरे लिए...' रिलीज किया गया है। इसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने ने यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया। इसे 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था। इस गाने के लिए भी दोनों स्टार्स ने ट्विट किया था कि 'तेरे लिए...' को अपने दिल की गहराइयों में महसूस कीजिए और वहीं परिणीति ने लिखा, 'अपने दिल की बात सुनो, 'तेरे लिए' जारी।'

अर्जुन और परिणीति ने ट्विटर पर किया शेयर

फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के इस दूसरे गाने 'भरे बाजार...' को अर्जुन कपूर और परिणीति चपड़ा ने ट्विटर कर किया। अर्जुन ने कैप्शन लिखा, 'फन का एड्रेस लिख लो #BhareBazaar कल रिलीज होगा।' टीजर के शुरूआत में परिणीति अर्जुन से नाराज दिखती हैं इसके बाद वह उनके साथ थिरकते हुए दिख रही हैं। इसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- मर्द को दर्द नहीं होता' को मिला टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पुरस्कार

यह भी पढे़- इस दीवाली आ रहे हैं भारत के ठग्स, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का लोगो हुआ जारी







इस दिन होगी रिलीज

फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह हैं। उन्होंने कहा, 'अपनी सभी फिल्मों में सॉफ्ट रोमांटिक गीत शामिल करना उनकी एक परंपरा रही है, चाहे वो 'नमस्ते लंदन' या 'सिंह इज किंग' हो। वह उसे 'नमस्ते इंग्लैंड' में जारी रखे हुए हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'रोमांटिक गीत के बिना एक प्रेम कहानी अपूर्ण है।' 'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़े- Thugs of Hindustan: मंगल से आमिर का एक और दंगल शुरू

यह भी पढ़े- Third Day Box office collection: जानें 'लव सोनिया' ने तीसरे दिन की कितनी कमाई