नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बेटे और रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया। इसमें वह एक बिल्ली को प्यार करती दिखीं और उसमें उन्होंने लिखा, “अजनबियों से दोस्ती तक, किसी भी चीज में आपको प्यार, विश्वास और थोड़े धैर्य की जरूरत होती है।” नताशा के फैंस इसे हार्दिक पांड्या के तलाक से जोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि नताशा अपनी दिल की बातें ऐसे पोस्ट में कह जाती हैं और इस बार भी यही हुआ है, क्योंकि हर कोई जानता है कि नताशा हार्दिक से बेहद प्यार करती थी और वह आज भी तलाक के दर्द से सह रही हैं।