
Natasa Instagram
Natasa Hardik Pandya Divorce: नताशा और हार्दिक अब साथ नहीं हैं। कपल ने लगभग 2 महीने पहले तलाक ले लिया है। नताशा और हार्दिक के फैंस कभी नहीं चाहते थे कि दोनों अलग हो। शादी से पहले नताशा का मां बनना और फिर हार्दिक की दुल्हन बनना। दोनों के प्यार को दिखाता था। एक पावरफुल कपल का रिश्ता टूटना उनके फैंस का दिल टूटना होता है। अब धीरे-धीरे दोनों अपने प्यार को भुलाकर आगे बढ़ रहे हैं। तलाक के बाद नताशा सर्बिया अपने घर चली गई थी। फिर बेटे और अपने काम की वजह से वह मुंबई आई थी। अब वह सर्बिया वापिस लौट गई हैं। ऐसे में वहां जाने के 24 घंटे बाद नताशा ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे पढ़कर सोशल मीडिया पर एक बार फिर सनसनी मच गई है। नताशा को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।
नताशा अक्सर अपनी हर छोटी बड़ी जानकारी अपने फैंस को देती रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर नताशा हार्दिक से दूर रहकर क्या और कैसे हर चीज को मैनेज करती हैं। नताशा ने मुंबई से सर्बिया जाने के लगभग 24 घंटे बाद एक पोस्ट लिखा। उन्होने भगवान को याद किया और लिखा, “प्रभु की प्रशंसा।” नताशा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। क्योंकि नताशा जब से हार्दिक से अलग हुई हैं उनकी भगवान में आस्था काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है। शायद नताशा को अब ये बात समझ आ गई है। तब ही वह अक्सर अपनी पोस्ट में अपनी बेरंग जिंदगी के बीच भगवान में सहारा ढूंढ रही हैं। साथ ही उन्होंने जो पोस्ट लिखा है उसमें काफी खुश नजर आ रही है। वह डांस करती दिखाई दे रही है। अब लोगों का या भी कहना है कि नताशा मुंबई में बेचैन थीं और सर्बिया में जाकर उन्होंने चैन की सांस ली है। यूजर्स अलग-अलग कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, नताशा तुम मुंबई छोड़कर सर्बिया चली गई हम तुम्हें याद करेंगे। दूसरे ने लिखा, नताशा क्या वाकई तुम खुश हो। कोई दिक्कत हो तो प्लीज अपने फैंस को बताना।” तीसरे ने लिखा, नताशा तुम और हार्दिक का अलग होना लिखा ही था। आप एक अलग इंसान हैं और हार्दिक काफी अलग हैं।” चौथे ने लिखा, नताशा तुम फिर इंडिया आना।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि नताशा और हार्दिक हम सब चाहते हैं कि आप दोनों एक बार फिर साथ आ जाए।
Updated on:
15 Sept 2024 10:27 am
Published on:
15 Sept 2024 10:27 am
