4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेहा धूपिया दूसरी बार बनी मां, बेटे को दिया जन्म, पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

नेहा ने बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, वह दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। नेहा धूपिया के पति व एक्टर अंगद बेदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 3 Oct 2021, 3:07 PM IST

neha_dhupia.jpg

Neha Dhupia

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। पिछले काफी वक्त से वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। अब नेहा ने बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, वह दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। नेहा धूपिया के पति व एक्टर अंगद बेदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

नेहा धूपिया ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में अंगद बेदी ने अपनी और नेहा की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान ने अपने आशीर्वाद के तौर पर हमें एक बेटे को दिया है। नेहा और बच्चा दोनों ठीक है। मेहर अपने बेबी का टाइटल अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है। बेदी बॉय आ गया है। वाहेगुरु मेहर करे। नेहा धूपिया इस सफर में एक योद्धा बनने के लिए शुक्रिया। इसे हम चारों के लिए बेहद यादगार लम्हा बनाएं।' अंगद बेदी के इस पोस्ट को अब काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आमिर खान की बेटी आइरा ने फिर अपनी बीमारी का किया खुलासा, बोलीं- मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है...

अंगद बेदी ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो और नेहा मैचिंग कपड़ों में नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं। वहीं, नेहा का बेबी बंप भी फ्लॉन्ट हो रहा है। उनकी इस फोटो पर हजारों लाइक्स चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ड्रग्स पार्टी: शाहरुख खान के बेटे को एनसीबी ने हिरासत में लिया, आर्यन खान ने किया बड़ा कबूलनामा!

बता दें कि नेहा धूपिया ने इस साल अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें अंगद बेदी और बेटी मेहर नजर आ रही हैं। फोटो में नेहा का बेबी बंप दिखाई दे रहा था। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'इस कैप्शन को तय करने में 2 दिन लगे…और सबसे अच्छा जो सोच सकते थे वह था भगवान आपका धन्यवाद...'। उनकी इस फोटो पर चार लाख से ज्यादा लाइक्स आए थे। बताते चलें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने मई साल 2018 में शादी की थी। इसी साल नेहा ने बेटी मेहर को जन्म दिया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन