निमरत कौर को लेकर ये भी कहा जाता था कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में उनकी वजह से दरार आई थी। निमरत कौर को इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया जाता था। लोगों उन्हें काफी बुरा भला कहते थे। अब खुद एक्ट्रेस ने न्यूज18 शेषशक्ति कार्यक्रम के दौरान इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया अपने आप में एक अमीबा की तरह है, वह कभी भी, कहीं भी उगता है। किसी भी रीजन से, भले कारण है या नहीं है। मैं इस चीज में एकदम क्लियर हूं कि मुझे लाइफ में क्या चाहिए। मैं सोशल मीडिया के लिए मुंबई नहीं आई थी। उस समय तो इसका अस्तित्व भी नहीं था। हमारे पास स्मार्टफोन भी नहीं थे।"