6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवादों से रहा है Nora Fatehi का नाता, ठग के साथ जुड़ा नाम, कभी शादी पर कमेंट कर हुईं ट्रोल

Nora Fatehi News: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का आज बर्थडे है। उनका जन्म 6 फरवरी 1992 कनाडा में हुआ था। उनका नाम कई विवादों से भी जुड़ा रहा है। चलिए जानते हैं कब-कब और क्यों नोरा फतेही कॉन्ट्रोवर्सी में फंसती दिखाई दी।

2 min read
Google source verification
Nora Fatehi controversies Terrance Lewis dance to conman Sukesh Chandrasekhar connection

Nora Fatehi Controversies: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का आज बर्थडे है। उनका जन्म 6 फरवरी 1992 कनाडा में हुआ था। नोरा को बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी, इसलिए उन्होंने डांस की दुनिया में अपना एक अलग नाम बनाया है।

उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना स्नेक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें वो फेमस सिंगर जेसन डेरूला के साथ दिख रही हैं। नोरा फतेही का नाता विवादों से भी रहा है। चलिए जानते हैं कब-कब और किस वजह से वो कॉन्ट्रोवर्सी में रहीं।

यह भी पढ़ें: इधर Nora Fatehi का गाना ‘स्नेक’ हुआ हिट, उधर एक्ट्रेस की मौत की आई खबर, जानें क्या है सच्चाई

1. फेमिनिज्म पर कमेंट

नोरा फतेही ने एक बार ये दावा किया था कि नारीवाद ने समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाला है और अविवाहित या निःसंतान रहने का फैसला लेने वाली महिलाओं से असहमति व्यक्त की थी। इसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

2. सुकेश चंद्रशेखर और नोरा फतेही

200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में ईडी ने नोरा फतेही से 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। इसमें ठग सुकेश चंद्रशेखर शामिल था। इस वजह से उनकी खूब किरकिरी हुई।

यह भी पढ़ें: Krrish 4: क्यों लेट होती जा रही है ऋतिक रोशन की ‘कृष-4’, कितना हुआ काम, जानें सारी डिटेल्स

3. टेरेंस लुईस और नोरा फतेही

नोरा फतेही का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें टेरेंस लुईस भी थे। इसमें वो एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूते दिख रहे थे। हालांकि बाद में दोनों ने दावा किया कि वीडियो को मॉर्फ किया गया था।

4. नोरा फतेही और प्रिंस नरूला

रियलिटी शो बिग बॉस 9 में नोरा और प्रिंस नरूला साथ में थे। दोनों को कई बार करीब आते देखा गया। तब खबरें आई थीं कि दोनों का अफेयर चल रहा है। मगर बाद में नोरा ने इन्हें बस अफवाह मात्र बताया था।

यह भी पढ़ें: कैंसर पर बात करते हुए Hina Khan की आंखों में आए आंसू, बोलीं- पैसे वेस्ट हो रहे हैं…

5. वेलवेट ड्रेस के लिए हुई ट्रोल

नोरा ने एक इवेंट में वेलवेट की ड्रेस पहनी थी। ये काफी लंबी थी और इसकी टेल भी थी। तब लोगों ने  उनके पहनावे के लिए मज़ाक उड़ाया था। लोगों ने उन्हें ये आउटफिट चुनने के लिए ट्रोल किया था।