नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही ने बहुत कम वक्त में ही इंडस्ट्री में अपनी बड़ी पहचान बना ली है। उनके नाम बॉलीवुड के हिट आइटम सॉन्ग हैं। आज वह जिस भी गाने पर डांस करती हैं, उसके सुपरहिट होने की गारंटी होती है। हालांकि, वह सोशल मीडिया से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।