पूछताछ दौरान ही उन दोनों ने इस बात को कबूल भी किया। इसके बाद उनसे पूछा गया कि 'कार वापस क्यों नहीं की?'। इस सवाल के जवाब देते हुए नोरा ने कहा कि 'सुकेश ने मांगी नहीं और हमने दी नहीं'। एक्ट्रेसने आगे बताया कि 'उनके रिश्तेदार गाड़ी को इस्तेमाल कर रहे थे'।
इतना ही नहीं नोरा ने दावा किया है कि 'वे किसी स्टूडियो के उद्घाटन में चेन्नई में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं और चंद्रशेखर की पत्नी ने उन्हें फीस की बजाय एक कीमती बैग और एक कार गिफ्ट में दी थी'। साथ ही अधिकारी इस बात का भी खुलासा किया कि 'फतेही की सुकेश से कभी सामने मुलाकात नहीं हुई, लेकिन दोनों WhatsApp के जरिए जुड़े रहे'।