साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय का परचम फहराने दिग्गज एक्टर नागार्जुन (Nagarjuna) इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता को खूब एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने बेटे और एक्टर बेटे चैतन्य (Chaitanya) और एक्स-बहू सामंथा रुथ (Samantha Ruth) के तालक को लेकर भी बात की। उन्होंने इससे पहले दोनों के तलाक पर अपना कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन हाल में उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की और कहा कि 'वो (चैतन्या) खुश है। मैं बस इतना देखता हूं। मेरे लिए ये इतना ही काफी है'। हाल में एक न्यूज पोस्टल के साथ एक्टर इस बारे में खुलकर बात की।