10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PADMAAVAT: इन 5 वजहों से बेमिसाल है भंसाली की पद्मावत!! क्या फिजूल ही हो रहा है विरोध?

फिल्म इन 5 पांच कारणों की वजह से बॅाक्स ऑफिस पर जरुर कामयाबी हासिल करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 24 Jan 2018, 9:46 AM IST

padmaavat

padmaavat

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत इतने अड़चनों के बाद 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। हाल में भंसाली ने मीडिया के लिए इस फिल्म की स्पैशल स्क्रीनिंग रखी। जिसके बाद से फिल्म का पूरा कच्चा चिठ्ठा मीडिया के पास आ गया। फिल्म देखने के बाद ये साफ तौर पर कहा जा सकता है कि इसका विरोध करने की कोई खास वजह नहीं है। बल्कि फिल्म तो राजपूतों की शान को दर्शाती है। हो ना हो फिल्म इन 5 पांच कारणों की वजह से बॅाक्स ऑफिस पर जरुर कामयाबी हासिल करेगी।


1. बता दें फिल्म की कहानी बिलकुल साधारण सी है। कहा जा रहा था कि फिल्म में अलाउद्दिन खिलजी और रानी पद्मावती का ड्रीम सीक्वैंस है, लेकिन इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है। यहां तक की फिल्म में एक भी ऐसा सीन नहीं है जिस दौरान पद्मावती और खिलजी का आमना सामना हुआ हो।

2. फिल्म में 3d इफैक्ट चार चांद लगा रहा है। पद्मावत में युद्ध से लेकर डांस सीक्वेंस तक जिस तरह से भंसाली ने फिल्म को बनाया है वे काबीले तारीफ है।


3.यूं तो फिल्म में रणवीर सिंह खलनायक बने हैं लेकिन निगेटिव रोल में रणवीर ने ऐसी जान फूंक दी है कि उन्हें देखकर नफरत सी होने लगती है। उनकी एक्टिंग ने यकीनन सभी का दिल जीत लिया है।

जानती हैं जान को है खतरा!! फिर भी PADMAAVAT पर बैन हटने की खुशी में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची दीपिका


4. फिल्म में दीपिका पादुकोण इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनकी तरफ से मानों ध्यान हट ही नहीं रहा। वहीं शाहिद कपूर भी राजा महारावल रतन सिंह के किरदार में काफी जच रहे हैं। कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने किरदार को पूरी इमानदारी से निभाया है।


5.इसके अलावा युद्ध पर जाते महारावल रतन सिंह और रानी पद्म‍िनी के बीच फिल्‍माया गया गाना 'एक दिल है' भी बेहद रूहानी लगता है।