1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: रणवीर ने दीपिका को बताया जिंदगी का उजाला, इस हरकत पर दीपिका ने उन्हें सरेआम कहा- जोकर

VIDEO: रणवीर ने दीपिका को बताया जिंदगी का उजाला, इस हरकत पर दीपिका ने उन्हें सरेआम कहा- जोकर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 27 Nov 2017, 11:01 AM IST

deepika padukone and ranveer singh

deepika padukone and ranveer singh

यूं तो आज भी बॅालीवुड के बॅाजीराव मस्तानी के किस्से मशहूर हैं लेकिन कुछ वक्त से इनकी प्यार की कहानी ठंडी पड़ती दिखाई दे रही थी। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे की यहां बात हो रही हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। जी हां कुछ दिनों से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ब्रेकअप की खबरे सामने आ रही थी। लगता है अब ये सिर्फ एक अफवाह बनकर रह गई है। जब भी इनकी ब्रेकअप की खबरें आग पकड़ती हैं ये दोनों कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे इस आग पर पानी डल जाता है। हमेशा से ये जोड़ा खुलेआम अपने प्यार का इजहार करने के लिए मशहूर है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है।

बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल रहा है। इस वीडियो में एक्टर अपनी लेडीलव के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका को यह वीडियो लक्स गोल्डन दीवस में दिखाया गया है।

वीडियो में रणवीर उनके लिए एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गाना गाते हैं। इसके बाद वो कहते हैं कि मंदिर में हो एक जलता दिया यानी दीपिका। रणवीर फिर कहते है की,- आपके बारे में क्या कहूं जिस तरीके से आप अपने करोड़ों चाहने वालों की जिंदगी में उजाला बनकर आई हैं, मेरी जिंदगी में भी उजाला बनकर आई हैं। आपकी तरह कोई नहीं है। आपको ढेर सारा प्यार। वीडियो देखकर दीपिका जोर-जोर से हंसती और शर्माती हैं। एक्ट्रेस रणवीर के लिए कहती हैं कि वो जोकर हैं।

बता दें इससे पहले जब दीपिका से रणवीर के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया की,-हम एक-दूसरे की उपस्थिति में सहज रहते हैं। कभी बुद्धिमानी वाली बातचीत होती है तो कभी केवल खामोशी और कभी बच्चों वाली मासूमियत होती है। हम एक दूसरे को स्थिर रखते हैं। हम उस तरह से काफी अच्छे हैं।

बता दें हाल में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावती में काम करा है। हांलाकि इस फिल्म में एक सीन भी दोनों ने साथ नहीं किया है। लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म का लगातार विरोध किया जा रहा है। राजपूत करणी सेना इस फिल्म को माता पद्मावती का अपमान मानती है। हाल में इस फिल्म की तारीख को भी खिसका दिया गया है। अब देखना होगा की आखिर कब ये फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देती है।