5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावती विवाद : बड़ी मुश्किल में फंसते-फंसते बचे अजय देगवन

पद्मावती विवाद : बड़ी मुश्किल में फंसते-फंसते बचे अजय देगवन...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 25 Nov 2017, 7:45 PM IST

Ajay_Devgn

Ajay_Devgn

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज का विरोध देशभर में हो रहा है। इसके चलते फिल्म की स्टार कास्ट दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सिंघम अजय देवगन भी इस विवाद में फंसते-फंसते बचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले अजय को अलाउद्दीन खिलजी के लिए किरदार के लिए कास्ट किया जा रहा था। वे इस रोल के लिए संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थे, लेकिन अजय ने ये आॅफर ठुकरा दिया।

पद्मावती के टाइटल कैरेक्टर और राजा रतन सिंह के किरदार के लिए भंसाली ने जहां ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान को कास्ट करने का सोचा था। वहीं वे खिलजी के किरदार के लिए अजय देवगन को देख रहे थे, लेकिन तीनों ही इन किरदारों में नहीं आ सके। खिलजी का किरदार निभाने से अजय ने इसलिए इनकार कर दिया था, क्योंकि वे फिल्म के लिए एक साल से ज्यादा समय नहीं दे सकते थे। जकि भंसाली को इससे भी ज्यादा समय की जरूरत थी।

दरअसल, पद्मावती पर फिल्म बनाने का ख्याल भंसाली को बहुत पहले आया था, जब वे ऐश्वर्या, अजय देवगन और सलमान के साथ हम दिल दे चुके सनम कर रहे थे। उनकी इस स्टार कास्ट के साथ फिल्म बनाने की चाहत थी, लेकिन तीनों ने ही अलग-अलग कारणों के चलते फिल्म से मना कर दिया था। अब पद्मवाती में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण, राजा रतन सिंह का शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी का रणवीर सिंह निभा रहे हैं।

यदि अजय देवगन खिलजी के रोल में होते तो वे भी आज इस विवाद में फंसे होते, जैसे रणवीर सिंह फंसे हैं। पहले पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट और विवाद के चलते फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। अब नई रिलीज डेट का इंतजार है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन