1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16 साल की Padmini Kolhapure ने जब सबके सामने कर दिया Prince Charles को ‘Kiss’, लंदन में अफसर के इस सवाल से हुई थीं ‘शर्मिंदा’

80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) का एक ऐसा किस्सा सामने आया था, जिसकी चर्चा ब्रिटेन तक हुई थीं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ के सेट पर प्रिंस चार्ल्स (Prince Chales) के साथ कुछ ऐसा कर दिया था जो बेहद चौंकाने वाला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 10 Sep 2022, 4:28 PM IST

Padmini Kolhapure ने अपनी फिल्म के सेट पर Prince Charles के साथ कुछा ऐसा

Padmini Kolhapure ने अपनी फिल्म के सेट पर Prince Charles के साथ कुछा ऐसा

ब्रिटिन की 98 साल की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (Padmini Kolhapure) ने महरानी के निधन के बाद सत्ता की सत्ता की भाग-दौर अपने हाथों में थाम ली हैं। हालांकि, वो 73 साल के हैं, जो शाही गद्दी पर बैठने वाले ज्यादा उम्र के राजा के तौप पर भी जाने जाएंगे। प्रिंस चार्ल्स का राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ फिल्म जगत से भी खास नाता है। खासकर बॉलीवुड थे, जब 80 के दशक में इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के सेट पर प्रिंस के साथ कुछ ऐसा कर दिया था, जिसकी चर्चा ब्रिटेन तक होने लगी थी।

इतना ही उस एक्ट्रेस को इसके लिए शर्मिंदा भी होना पड़ा था वो भी एक अंग्रेज अफर से सामने। दरअसल, हम यहां एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) की कर रहे हैं, जिन्होंने अपने दशक में न जाने कितनी हिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस की कई फिल्मों के गानों को तो आज भी खासा पसंद किया जाता है।

ये किस्सा उनकी एक ऐसी फिल्म ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ से जुड़ा है। बात असल में ये थी कि उस दौरान में एक बार चार्ल्स भारत के दौरे पर आए थें। जहां उन्होंने मुंबई में घूमने के दौरान फिल्म की शूटिंग देखने की अपनी इच्छा को जाहिर किया था, जिसके बाद चार्ल्स को स्टूडियो ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: जब Aishwarya Rai ने Salman Khan को कहा था 'सबसे सेक्सी आदमी'! पूराना वीडियो अब हो रहा वायरल


जहां उस समय पद्मिनी कोल्हापुरे की फिल्म ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ की शूटिंग चल रही थी। वहां सभी को जब इस बात का पता चला कि चार्ल्स फिल्मी की शूटिंग देखने आ रहे हैं तो ये फिल्म पद्मिनी कोल्हापुरे के शूटिंग सेट तक भी पहुंची और वहां से एक्ट्रेस के कानों में पड़ी, जिसको सुनने के काफी एक्ट्रेस का एक्साइटेड हो गईं और जैसे ही चार्ल्स उनकी शूटिंग के सेट पर पहुंचे तो एक्ट्रेस खूब पर काबू न रख पाईं और उन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस कर लिया, जिसके बाद चारो तरफ इस खबर को लेकर हलचल मचने लगी।


ये खबर ब्रिटेन तक पहुंच गई। वैसे तो इस घटना के गुजरे कई साल बीच चुके हैं, लेकिन एक्ट्रेस के जहन में आज भी ये बाकया वैसा का वैसा ही है। अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया था कि 'मैं उस घटना से बहुत शर्मिंदा थी'। एक्ट्रेस ने आगे बताया था कि 'मैं लंदन में छुट्टियों बिताने गई थी'।

उन्होंने बताया कि 'उस समय वहां ब्रिटिश इमिग्रेशन से एक ऑफिसर मेरे पास आया और मुझसे पूछा क्या आप वहीं हैं जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था? ये सुनते ही मैं बहुत शर्मिंदा हो गई थी'। बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हुआ करती थीं। हर एक्टर और डायरेक्टर उनके साथ काम करना चहता था। सबकी नजर उन पर बनी रहती थी।

यह भी पढ़ें: 'कोई बिना कपड़ों में उनकी...', Kiku Sharda ने ऐसे उड़ाया Ranveer Singhs न्यूड फोटोशूट का मजाक