
Kiku Sharda ने ऐसे उड़ाया Ranveer Singhs न्यूड फोटोशूट का मजाक
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कुछ दिनों पहले एक मैगजीन के लिए न्यूज फोटोशूट करवा कर काफी मुश्किलों में पड़ गए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में अश्लीता कानून 67(A) के तबत FIR दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद उनको समन भेजा गया था और इस मामले में उनसे काफी पूछताछ भी की गई थी। वहीं अब हाल में कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फेमस शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में नजर आने वाले कीकू शारदा (Kiku Sharda) ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट का मजाक उड़ाया है।
जी हां, दरअसल शो का एक प्रोमो सोनी टीवी की ओर जारी किया गया है, जिसमें कपिल शर्मा के शो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आ रहे हैं, जिनके सामने शो में धोबी बने कीकू शारदा रणवीर सिंह के न्यूज फोटोशूट का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।
शो में अक्षय और रकुल अपनी फिल्म 'कठपुतली' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि कीकू शारदा अक्षय से पूछते हैं कि 'क्या आपकी रणवीर सिंह से दोस्ती है। हमारी तरफ से उनको सॉरी बोल दीजिएगा। हमें कपड़े पहुंचाने में थोड़ी देर हो गई और कोई आकर बिना कपड़ों में उनकी फोटो ले गया। उसके लिए मुझे खेद है'।
यह भी पढ़ें: Kajol ने पैपराजी से लगाई तेज चलने की रेस, बोलीं - 'दिखाओ तुम लोग कितने...?'
कीकू की ये बात सुनने के बाद अक्षय और रकुल के साथ वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारके हंसने लगते हैं। शो के प्रोमो को सोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। साथ ही दर्शक शो में नजर आने वाले कुछ पुराने कलाकारों को काफी मिस कर रहे हैं।
बता दें कि इस बार शो में कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और भारती सिंह नजर जैसे बड़े कॉमेडियन नजर नहीं आएंगे, जिसकी वजह बताते हुए चंदन प्रभाकर ने कहा था कि 'इसकी कोई खास वजह नहीं है। वे केवल ब्रेक लेना चाहते हैं'। इस बारे में भारती सिंह का कहना है कि 'वे एक शॉर्ट ब्रेक पर हैं और सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स का भी हिस्सा हैं'।
यह भी पढ़ें:'एक्टर में टैलेंट ढूंढता हूं, मिलता नहीं...', Riteish Deshmukh ने नेपोटिज्म पर Karna Johar से पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब!
Updated on:
10 Sep 2022, 4:31 PM IST
Published on:
10 Sep 2022, 2:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.