
Madhubala
नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में हुस्न की मल्लिका कही जाने वाली एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके किस्से और यादे आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। कहा जाता है कि जो भी उनके साथ काम करता था उनका दीवाना हो जाता था, उन्हें अपना दिल दे बैठता था। जिसमें प्रेमनाथ, केदार शर्मा, से लेकर दिलीप कुमार, किशोर कुमार जैसों दिग्गजों के नाम शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री (Pakistan former PM) भी मधुबाला को अपना दिल दे बैठे थे, उनके इश्क में दीवाने हो गए थे।
जब मुगल-ए-आजम की शूटिंग हो रही थी
दरअसल यह वाकया हिंदी सिनेमा के मील का पत्थर कहे जानी फिल्म 'मुगल-ए-आजम' की शूटिंग के दौरान का है। जब मधुबाला का दिलीप कुमार से ब्रेकअप (Madhubala breakup with Dilip Kumar) हो चुका था। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो (Pakistan former PM Zulfikar Ali Bhutto)मधुबाला के करीब आ गए थे।
ये बात 50 के आखिर के दशक की है, जब जुल्फिकार अली भुट्टो भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में रहते थे। एक बार वो भारत में फिल्म मुगल-ए-आजम की शूटिंग देखने के लिए रूक गए थे। इस दौरान वो मधुबाला के साथ काफी वक्त बिताते थे। यहां तक कि जुल्फिकार अली भुट्टो लंच भी कभी कभी मधुबाला के साथ किया करते थे। साथ ही वो मधुबाला के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश भी करते थे।
जुल्फिकार के साथ काफी खुश रहती थीं
जुल्फिकार उस समय पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन इसके बावजूद उन्हे मधुबाला से प्यार हो गया। मधुबाला भी जुल्फिकार के साथ काफी खुश रहा करती थीं। पर जुल्फिकार और मधुबाला की प्रेम कहानी कुछ आगे नहीं बढ़ पाई थी।
इसके बाद मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी कर ली और जुल्फिकार हमेशा के लिए पाकिस्तान में सेटल हो गए। बाद में जहां जुल्फिकार अली भुट्टो बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। वहीं, मधुबाला धीरे-धीरे अपनी लाइलाज बीमारी की वजह से उन्होंने सभी को अलविदा कह दिया।
Updated on:
9 Nov 2021, 3:39 PM IST
Published on:
9 Nov 2021, 3:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.