16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिणीति चोपड़ा की ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ इस दिन होगी रिलीज, सुशांत की फिल्म से होगी टक्कर

यह 2015 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का हिंदी रीमेक होगी। जिसकी कहानी पाउला हॉकिन्स की किताब पर आधारित है ...
2 min read
Google source verification
Parineeti Chopra

Parineeti Chopra

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों साइना नेहवाल की बायोपिक की तैयारी में बिजी हैं। इसके अलावा परिणीति 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक को लेकर भी चर्चा में हैं। यह मूवी अगले साल 8 मई रिलीज होने जा रही है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी लाइफ की सबसे रोमांचक राइड है। 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का हिंदी अडॉप्शन 8 मई, 2020 को रिलीज होगा।'

यह 2015 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का हिंदी रीमेक होगी। जिसकी कहानी पाउला हॉकिन्स की किताब पर आधारित है। रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बन रही इस मूवी में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कृति कुल्हारी और अविनाश तिवारी भी अहम रोल में नजर आएंगे। परिणीति की फिल्म की सीधी टक्कर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' से होगी, जो कि इसी दिन रिलीज होगी। यह मूवी भी हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स'की हिंदी रीमेक है, जिसमें सुशांत के साथ संजना संघी नजर आएंगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग