Saif Ali Khan
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज अपना 51वां जन्मदिन बना रहे हैं। सैफ का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने बड़े पर्दे पर कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। बड़े पर्दे पर उन्होंने चार्मिंग और हैंडसम हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। महिलाओं के बीच भी सैफ को लेकर खास क्रेज देखा गया है। बॉलीवुड में भी कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जो सैफ पर जान छिड़कती हैं। जिनमें से एक हैं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा। सैफ अली खान की परिणीति चोपड़ा काफी बड़ी फैन हैं। उन्होंने सैफ के लिए अपना प्यार एक शो में भी दिखाया था। चलिए आपको बतातें ये दिलचस्प किस्सा।
परिणीति चोपड़ा करना चाहती हैं सैफ अली को किडनैप
दरअसल, कुछ समय पहले परिणीति चोपड़ा द कपिल शर्मा शो पर पहुंची थीं। जहां उन्होंने कहा था उन्हें मौका मिला तो वो सैफ अली खान को किडनैप कर सकती हैं। शो कपिल के शो पर अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए पहुंची थीं। जब कपिल ने परिणीति से पूछा कि 'अगर उन्हें मौका मिले तो वो किसे उठाएंगी?
तो परिणीति चोपड़ा झट से सैफ का नाम लेती हैं। परिणीति बताती हैं कि सैफ से मिलना काफी मुश्किल होता है और ये बात करीना कपूर भी बहुत अच्छे से जानती हैं वो सैफ से बहुत प्यार करती हैं। परिणीति कहती हैं कि सैफ से दूर वाला प्यार है।
परिणीति के बात पर सैफ की बोलती बंद
परिणीति चोपड़ा के इस बयान के बाद कुछ समय बाद सैफ अली खान भी कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। जब कपिल ने शो पर परिणीति की इस बात पर रिएक्शन मांगा तो सैफ को समझ ही नहीं आया कि वो क्या बोलें। कपिल ने सैफ की बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'किस्मत हो तो सैफ अली खान जैसी जिन्हें पहले ही करीना जैसी खूबसूरत बीवी मिली हैं और अब परिणीति भी उन्हें किडनैप करना चाह रही हैं।'
सैफ को लेकर अक्सर बात करती हैं परिणीति चोपड़ा
वैसे आपको बता दें परिणीति चोपड़ा कपिल शर्मा के शो पर ही नहीं बल्कि 'कॉफी विद करण' में भी सैफ को लेकर अपना प्यार दिखा चुकी हैं। परिणीति ने शो पर कहा था कि वो सैफ के लिए वो हर चीज के लिए हां कह सकती हैं। परिणीति अक्सर सैफ को लेकर खुलकर बात करती रहती हैं।
Published on:
16 Aug 2021 02:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
