shahrukh khan deepika padukone song 'Besharam Rang' शाहरुख खान ने अपने लुक की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेहद ही कुल लुक में नजर आ रहे हैं। किंग खान का यह लुक देखकर फैंस बेहद खुश हैं और उनके ऊपर झोली भरकर प्यार लुटा रहे हैं। सूत्रों की माने तो निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।फैंस के बीच बज बनाने के लिए फिल्म से जुड़ी स्टारकास्ट आए दिन फिल्म 'पठान' को लेकर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई अपडेट शेयर करती रहती है। shahrukh khan से पहले फिल्म में लीड हीरोइन का रोल निभा रहीं दीपिका पादुकोण ने इसी फिल्म से जुड़ा एक बेहद ही हॉट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फैंस को दीपिका का 'बेशर्म लुक' बेहद पसंद भी आया।