23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pawan Singh की पत्नी Jyoti Singh ने काटा गदर, फैंस बोले- भौकाल मचा दिया भौजी!

Jyoti Singh Dance Viral Video: "पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का जबरदस्त डांस वीडियो इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है! 'दिलवा ले जा रुमाल में' गाने पर उनका कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन देख लोग बोले – अब भाभी नहीं, खुद सुपरस्टार बनेंगी!"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Vikash Singh

•

Updated: 17 Apr 2025, 6:49 PM IST

jyoti singh

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Dance Video Viral: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपने दमदार गानों और एक्टिंग के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार लाइमलाइट में हैं उनकी पत्नी ज्योति सिंह। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

"दिलवा ले जा रुमाल में" गाने पर ज्योति सिंह का जबरदस्त डांस

ज्योति सिंह ने पवन सिंह के सुपरहिट गाने "दिलवा ले जा रुमाल में" पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन ने फैंस को दीवाना बना दिया है। वीडियो में उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल देखने लायक है, जिसे देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं तारीफों की बारिश

ज्योति सिंह के इस वीडियो पर हजारों की संख्या में व्यूज़ और लाइक्स आ चुके हैं। कमेंट्स में लोग उन्हें "प्यारी भाभी", "स्टार मैटेरियल" और "भौकाल क्वीन" जैसे नाम दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – "वाह भाभी! आपने तो वाकई में धमाल मचा दिया!" वहीं, दूसरे ने लिखा – "अब समझ आया पवन भैया हमेशा इतने खुश क्यों रहते हैं।"

यह भी पढ़ें: ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की ‘The Royals’ वेब सीरीज की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देख सकेंगे

स्टाइल और कॉन्फिडेंस ने जीता दिल

ज्योति सिंह का कैमरे के सामने आत्मविश्वास, परफेक्ट एक्सप्रेशन और बेहतरीन स्टाइल बता रहा है कि वह भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। कई यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि ज्योति सिंह जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सकती हैं और एक नई स्टार बनकर उभर सकती हैं।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो, बन रहीं नई सेंसेशन

इस वायरल वीडियो के जरिए ज्योति सिंह ने यह साबित कर दिया है कि पवन सिंह की तरह वह भी लोगों का दिल जीतने का हुनर रखती हैं। फिलहाल उनका यह वीडियो ट्रेंडिंग में बना हुआ है और सोशल मीडिया पर हर तरफ #JyotiSingh ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने तलाक पर ट्रोलर को लताड़ा, बोलीं-पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे, फिर हम…

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग