
The Royals Release Date: ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपनी नई वेब सीरीज 'The Royals' के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। लंबे समय से चर्चा में रही इस सीरीज का टीजर पहले ही फैंस के बीच धूम मचा चुका है।
मेकर्स ने हाल ही में एक नया पोस्टर रिलीज करते हुए यह जानकारी दी कि 'The Royals' का प्रीमियर 9 मई 2025 को केवल Netflix पर किया जाएगा। पोस्टर के साथ लिखा गया, "एक जिद्दी राजकुमार, एक गर्ल बॉस आम कुमारी से मिलता है। रॉयल मेस या शाही प्रेम कहानी?"
'The Royals' में दर्शकों को भरपूर रोमांस और ड्रामा देखने को मिलेगा। ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की केमिस्ट्री शो की सबसे बड़ी यूएसपी मानी जा रही है। दोनों एक्टर्स इस सीरीज में एक-दूसरे के अपोजिट लीड रोल में नजर आएंगे।
भूमि पेडनेकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, "यह किरदार मेरे अब तक के निभाए गए रोल्स से काफी अलग और खास है। यह एक मजबूत महिला की कहानी है, और मैं आज ऐसे रोल्स को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।"
'The Royals' का निर्देशन प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना ने किया है, जबकि स्क्रिप्ट नेहा वीना शर्मा ने लिखी है। इसे प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। स्टारकास्ट में शामिल हैं- ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर, नोरा फतेही , साक्षी तंवर, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, डिनो मोरिया, विहान समत
Updated on:
17 Apr 2025 04:53 pm
Published on:
17 Apr 2025 04:53 pm
