यशराज फिल्म्स की बंटी और बबली 2, वर्ल्डवाइड 19 नवंबर, 2021 को रिलीज होने के लिए तैयार है। ये एक भीतर तक गुदगुदा देने वाली कॉमेडी है, जिसमें खुद को बेस्ट साबित करने की होड़ में अलग-अलग जनरेशन के दो सेट आर्टिस्ट्स, पुराने समय के बंटी और बबली का नए बंटी और बबली से टकराव होता है! जहां सैफ अली खान और रानी मुखर्जी क्रमशः ओल्ड जेनरेशन के बंटी और बबली की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं नए बंटी-बबली का किरदार गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी प्ले कर रहे हैं।