1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निक्की तंबोली ने पहने अजीबोगरीब कपड़े, लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स

बिग बॉस (Bigg Boss) 14 की कंटेस्टेंट रहीं निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) हाल ही में निक्की तंबोली 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron ke Khiladi) के रीयूनियन में पहुंची थीं, जहां वो अजीबोगरीब ड्रेस में नजर आईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 30 Nov 2021, 2:27 PM IST

nikki-tamboli

बिग बॉस-14 फेम और फेसम साउथ इंडियन एक्ट्रेस निक्की तंमबोली (Nikki Tamboli) अक्सर अपने लुक और बड़बोले मिजाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। और सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अवतार से फॆंस का दिल चौंकाती रहती हैं। इस बार निक्की तंबोली हॉट अंदाज में बिग बॉस-14 के कंटेस्टेंट रहे शार्दुल पंडित (Shardul Pandit) की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। निक्की तंबोली ने इस पार्टी के लिए जिन कपड़ों का चुनाव किया वो लोगों के बिल्कुल पल्ले नहीं पड़ रहा है और सोशल मीडिया पर उनका मज़ाक बन रहा है। यहां तक की लोग निक्की की तुलना बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद से भी कर रहे हैं।

दरहसल पार्टी में निक्की तंबोली ब्लैक ड्रेस में पहुंचीं, जहां उनका बोल्ड अंदाज देख हर कोई हैरान था। इस दौरान निक्की तंबोली ने रिंग वाले ब्लैक टॉप के साथ रिप्ड जींस पहनी हुई थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि निक्की का आउटफिट काफी सेंशुअस लग रहा हैं, लेकिन उनका टॉप कुछ ज्यादा ही शॉर्ट है और जींस कुछ ज्यादा ही रिप्ड है। निक्की तंबोली का लुक देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो निक्की तंबोली के कपड़े देख उन्हें दूसरी उर्फी जावेद बता दिया। निक्की तंबोली की ड्रेस देखकर भड़के लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा कि ये लोग फैशन के नाम पर कुछ भी पहन लेती हैं। हमेशा अपने लुक्स और फैशन की वजह से सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस निक्की तंबोली का ये लुक लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें-Kabir Singh की इस Actress के साथ हुई ऐसी हरकत, लोग रह गए हैरान

बता दें, निक्की तंबोली ने ‘चिकाती गाडिलो चिथाकोटुडु’, ‘कंचना 3’ और ‘थिप्पारा मीसम’ जैसी कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है. लेकिन, उन्हें पहचान मिली बिग बॉस 14 से, बिग बॉस में भाग लेने के बाद निक्की एक घरेलू नाम बन गईं हैं। उन्होंने बिग बॉस 14 के जरिए दर्शकों के दिल और दिमाग पर राज किया था।

बिग बॉस 14 में टास्क के दौरान अपना 100 परसेंट देने के अलावा, निक्की जान कुमार सानू, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ अपने अच्छे रिश्तों के लिए भी चर्चा में रहीं। इसके बाद निक्की तंबोली रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ट रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-Kapil Sharma की मां ने खोली बहू Ginni Chatrath की पोल! कहा 'बहू कहती हैं शो पर जाओ