प्रीति जिंटा जितनी खूबसूरत अभिनेत्री हैं। उतनी ही नेक दिल इंसान भी हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि प्रीती एक, दो या फिर तीन बच्चों की मां नहीं हैं, बल्कि वो तो 34 बच्चों की मां हैं। दरअसल, साल 2009 में प्रीति जिंटा ने ऋषिकेश से 34 अनाथ बच्चियों को गोद लिया था। खास बात ये थी कि ये बच्चियां तब प्रीति की जिंदगी में आई जिस दिन उनका जन्मदिन था। उन 34 बच्चियों का ध्यान प्रीति बखूबी रखती हैं। बताया जाता है कि साल में दो बार प्रीति खुद उनसे मिलने जाती हैं।