'फुकरे' फिल्म में नजर आने वाली साउथ एक्ट्रेस प्रिया आनंद (Priya Anand) अपनी शादी को लेकर एक बेहद बड़ा चौंका देने वाला खुलासा किया है, जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा. जी हां, एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि 'वो दुष्कर्म के आरोपी नित्यानंद स्वामी (Nithyanand Swami) के साथ शादी करना चाहती हैं'. प्रिया आनंद साउथ फिल्मों की बेहद ही जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, तमिल और तेलुगु भाषा की कई हिट फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है.