इस दौरान शाहरुख ने प्रियंका से सवाल करते हुए कहा कि मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक है, लेकिन आप किससे शादी करना चाहेंगी? शादी के लिए आप ग्रेट इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर जैसे शख्स को चुनेंगी, जो आपको पूरी दुनिया घुमाएंगे। जिन पर देश और आप, दोनों ही गर्व करेंगे, या स्वारोस्की जैसा कोई आर्टिस्टिक बिजनेसमैन चुनेंगी जो आपको गहने और हार खरीद कर देंगे, या फिर मेरे जैसे किसी हिंदी फिल्म स्टार को चुनेंगी जो यहां बैठकर आपको काल्पनिक शादी से जुड़े मुश्किल सवाल पूछ रहा है।