5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका को अपनी प्रेरणाश्रोत मानती हैं दिशा

प्रियंका को अपनी प्रेरणाश्रोत मानती हैं दिशा....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 22 Nov 2017, 6:12 PM IST

Disha_Patani

Disha_Patani

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणाश्रोत मानती हैं। एमएस धोनी द अन्टोल्ड स्टोरी और कुंगफू योगा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी दिशा पाटनी एक कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी पटना आई थी। दिशा ने बताया कि वह प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणाश्रोत मानती है। उन्होंने कहा, 'प्रियंका ने बहुत कम समय में न केवल गायकी बल्कि अभिनय से भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। यदि अवसर मिलता है तो उनके साथ काम करना पसंद करूंगी।

दिशा ने हॉलीवुड फिल्म कुंगफू योगा में चीनी सुपरस्टार जैकी चैन के साथ काम किया है। जैकी के साथ काम करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब दिशा ने कहा, 'कुंगफू योगा में काम करना एक शानदार अनुभव था, खासकर जैकी चैन के साथ काम करना, जिनकी फिल्में देखकर मैं बड़ी हुई हूं। वह काफी विनम्र इंसान हैं। उनके साथ काम करना मेरे जीवन में बदलाव लाने वाला अनुभव था।'

बॉलीवुड में इन दिनों जीवनी पर आधारित फिल्में बनाई जा रही है। दिशा ने महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बनाई गई फिल्म एमएस धोनी द अन्टोल्ड स्टोरी में काम किया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। दिशा से जब पूछा गया कि वह किसी बॉयोपिक में काम करना पसंद करेंगी तो उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने इस बारे में सोंचा नही है।

दिशा से जब पूछा गया कि यदि वह अभिनेत्री नहीं बनती तो क्या बनती। इस पर दिशा ने बताया कि वह वायुसेना में पायलट बनना चाहती थीं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दिशा ने बताया कि वह स्वभाव से बहुत शर्मीली थी और 16 साल की उम्र तक उनके दोस्त भी नहीं बने थे। मेरे मन में वायुसेना पायलट बनने का ख्याल आता था। लेकिन, भाग्य को अभिनय के क्षेत्र में लाना मंजूर था। मौका मिला तो उन्होंने लपक लिया और धीरे-धीरे अभिनय में दिलचस्पी पैदा हो गई।

दिशा ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म बागी 2 है जिसमें उनके अभिनय का नया रंग दर्शकों को देखने को मिलेगा।