8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शूटिंग के दौरान घायल प्रियंका चोपड़ा जोनस, माथे पर बहते खून से हुई लथपथ

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra)ने एक तस्वीक पोस्ट की जिसमें उनके माथे से खून बहता नजर आ रहा है। तस्वीर को देख फैंस काफी परेशान है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 28 Aug 2021, 8:44 AM IST

Priyanka Chopra injured

Priyanka Chopra injured

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की तस्वीरे आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है क्योंकि प्रियंका फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन अभी हाल में शेयर की गई इस तस्वीर को देख फैंस काफी हैरान है। इन तस्वीरों में प्रियंका (Priyanka Chopra) के चेहरे पर खुशी की चमक नही बल्कि बहते खून की झलक साफ देखने को मिल रही है।

प्रियंका के चेहरे पर लगी चोट?

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों लंदन में अपनी आने वाली नई फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रही है। वायरल हो रही तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत भी कर रही है। शूंटिग के दौरान जहां प्रियंका (Priyanka Chopra) का चेहरा मिट्टी से सना हुआ दिखाई दे रहा है तो वहीं दूसरी ओर उनके चेहरे से बहता खून साफ नजर आ रहा है। शूट के दौरान उनके चेहरे पर छोटा सा कट लग गया है जिससे तेजी से खून बहने लगा है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी पोस्ट में भी शेयर की है।

यह भी पढ़ें:- Prakash Raj ही नहीं Govinda और Anu Kapoor भी कर चुके हैं दूसरी बार शादी, वजह भी काफी दिलचस्प हैं

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अपकंमिग फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग लंदन में चल रही हैं इस फिल्म में प्रियंका एक स्पाई के रोल में हैं। शो में प्रियंका गेम ऑफ़ थ्रोंस फेम रिचर्ड मेडन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। यह सीरीज़ अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी और प्रियंका का इस सीरीज़ से वेब सीरीज़ डेब्यू होगा।

यह भी पढ़ें:-डब्बू रत्नानी के केलेण्डर में कियारा आडवाणी के टॉपलेस फोटोशूट को लेकर यूजर्स ने किए थे भद्दे कमेंट, अब एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन