देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्ररेस प्रियंका चोपड़ा आज के दौर में न सिर्फ बॅालीवुड पर राज कर रही हैं बल्कि हॅालीवुड में भी उन्होंने पर चार्म फैलाया हुआ है। पीसी ने आज क्वांटिको जैसे शोज में काम करके हॅालीवुड में अपनी एक खास पहचान बना ली है। प्रियंका ने इंडस्ट्री को कई बड़ी फिल्में दी हैं। लेकिन बर्फी, बॅाजीरॅाव मस्तानी, फैशन जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकी पीसी का फिल्मी सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपने कॅरियर में कई ऐसे मोड़ देखे जब वह गिर सकती थीं लेकिन पीसी ने हार न मानते हुए उस मुश्किल का सामना किया और आज वह देश की टॅाप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।