मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की इस होली पार्टी को बेटी ईशा अंबानी ने होस्ट किया था। प्रियंका-निक के अलावा इस पार्टी में कटरीना (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के प्यार का रंग भी देखने को मिला। साथ ही पीसी और कैट की स्पेशल बॉन्डिंग भी नज़र आईं। निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) भी पीले रंग के गुलाल से रंगी नज़र आईं। इसके अलावा सोनाली बेंद्रे, राजकुमार राव (Rajkumar Rao) अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ, नीता अंबानी (Nita Ambani) और ईशा अंबानी (Isha Ambani) भी दिखाई दिए।