scriptपरिणीति की सगाई में नहीं शामिल होंगे जीजा निक जोनस, अकेले दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा | priyanka chopra reaches delhi to attend parineeti chopra raghav chadha engagement nick jonas will not attend ceremony | Patrika News

परिणीति की सगाई में नहीं शामिल होंगे जीजा निक जोनस, अकेले दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा

Published: May 13, 2023 11:26:55 am

Submitted by:

Shweta Bajpai

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha)चर्चा में बने हुए हैं। दोनों के चर्चा में होने की वजह जोड़े की सगाई है। आज दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। इस बीच बहन की सगाई अटेंड करने प्रियंका पहुंच चुकी हैं, लेकिन इस दौरान निक नदारद दिखे।

Parineeti Chopra Raghav Chadha

Parineeti Chopra Raghav Chadha

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में खूब घूम रहा है। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के डेटिंग के रूमर्स सुर्खियों में हैं। दोनों मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे, जिसके बाद से दोनों की अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं। अब आज दोनों सगाई करने वाले हैं। बहन परिणीति की सगाई में शिरकत करने प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंच गई हैं। कुछ देर पहले ही उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, लेकिन इस दौरान बेटी मालती और पति निक नदारद दिखे।
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में दिल्ली के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। दिल्ली एयरपोर्ट से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हालांकि इस दौरान निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस नहीं दिखीं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर साली की सगाई में जीजा निक क्यों नहीं आए।

खबरों के अनुसार, निक जोनस (Nick Jonas) जोनस ब्रदर्स के नए एल्बम रिलीज होने के कारण सगाई में शामिल नहीं हो रहे हैं. निक और उनके साथी जोनस ब्रदर्स बैंड के सदस्य केविन जोनस और जो जोनास ने अपना नया एल्बम जारी किया है। हालांकि इस बात में कितना सच है ये किसी को नहीं पता है।

यह भी पढ़ें

कल यहां होने जा रहा है भाईजान का कॉन्सर्ट

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
एक सोर्स ने बताया कि, ‘जोड़ा सगाई को गुप्त रखने की कोशिश नहीं कर रहा है, लेकिन निश्चित रूप से इसे केवल परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में रखना चाहता है। ये कपल के लिए एक बड़ा मौका है और वे पूरे परिवार के साथ नई शुरुआत करना चाहते हैं।’

प्रियंका चोपड़ा के अवाला गेस्ट लिस्ट में कुछ और नाम सामने आए हैं जैसे कि सानिया मिर्जा, जो कि परिणीति की काफी अच्छी दोस्त भी हैं। इसके साथ ही इस समारोह में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा जैसी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
सगाई का कार्यक्रम काफी सिंपल और सोबर तरीके से ऑर्गनाइज किया गया है। करीब 13- से 150 लोग राघव-परिणीति की सगाई में शामिल होंगे। वहीं सगाई के लिए खास थीम रखी गई है।

परिणीति-राघव दोनों पंजाबी फैमिली से हैं इसलिए कार्यक्रम पंजाबी रीति-रिवाज के साथ होगा। सगाई से पहले दोपहर में करीब 12-1 बजे सुखमनी साहिब का पाठ होगा। इसके बाद अरदास के बाद लंच का कार्यक्रम होगा।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जानकारी के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा का आउटफिट भी फाइनल हो चुका है। एक्ट्रेस मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया आउटफिट पहनेंगी। वहीं राघव चड्ढा अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा के डिजाइन मिनिमल अचकन में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें

असित मोदी पर यौन उत्पीड़न के आरोप पर हैरत में ‘भिड़े’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो