26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जब निक जोनस ने ट्विटर पर मांगा था प्रियंका चोपड़ा का नंबर उस वक्त दूसरे रिलेशनशिप में थीं एक्ट्रेस

जब निक जोनस ने ट्विटर पर मांगा था प्रियंका चोपड़ा का नंबर उस वक्त दूसरे रिलेशनशिप में थीं एक्ट्रेस

priyanka chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपनी पहचान काफी बड़े स्टार के तौर पर बनाई है, हालांकि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। अदाकारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब अदाकार ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 29 Mar 2023, 11:37 AM IST

priyanka chopra

priyanka chopra

Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को साथ में खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में दोनों पैरैट्स बने हैं, कपल ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है। दोनों की भले ही पांच साल होने वाले हैं, लेकिन दोनों में खूब प्यार है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra ) ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी की थी। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। दोनों दुनियाभर के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि जब निक जोनस ने ट्विटर पर मांगा था तब वो दूसरे रिलेशनशिप में थीं।

प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बताया है कि जब निक जोनस ने उन्हें सोशल मीडिया पर डायरेक्ट मेसेज करके उनका नंबर मांगा था वह एक कन्फ्यूज्ड रिलेशनशिप में थीं।

प्रियंका उन दिनों किन्हें डेट कर रही थी, उनका नाम न लेते हुए उन्होंने कहा, 'उसने (निक) ट्विटर पर डायरेक्ट मेसेज, उस वक्त मैं एक रिलेशनशिप में थी। वो साल 2016 का था और हमारे कॉमन फ्रेंड्स थे, जो कि मेरे उस पुराने रिलेशनशिप के पक्ष में नहीं थे। वह बताती हैं कि वो उस समय निक से बात करने में बहुत ज्यादा इंटरेस्टेड नहीं थीं।'

यह भी पढ़ें- किसी का भाई किसी की जान' के सेट से वायरल हुआ शहनाज और राघव का वीडियो

प्रियंका ने कहा कि उस वक्त मैं इसे स्वीकार नहीं करना चाहती थी क्योंकि तब मैं एक रिलेशनशिप में थी। मैं बहुत ही लंबे और सीरियस रिलेशनशिप में रही थी, जो करीब 6 से 6 साल तक चला था, लेकिन जब साल 2016 में निक बार-बार मुझे डायरेक्ट मैसेज करता रहा तो हमने एक-दूसरे के साथ चैट करना शुरू किया। मैं निक की एंट्री से पहले अपने आखिरी रिलेशनशिप के अंत पर खड़ी थी।

एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि वह खुद से 10 साल छोटे लड़के को डेट करना काफी कन्फ्यूज था। वह 25 साल के एक लड़के में अपना हसबैंड नहीं देख पा रही थीं। उन्होंने कहा, शुरुआत में वह निक के साथ फोन पर बातें करते हुए उनके साथ ज्यादा घुलना-मिलना नहीं चाहती थीं।

प्रियंका ने बताया कि उनके फ्रेंड्स और निक के भाई केविन जोनस ने दोनों को एक-दूसरे से मिलने के लिए पुश किया। प्रियंका ने कहा- लेकिन हम दोनों की तरफ से ये काफी उलझा हुआ था।

दिसंबर, 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सााथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

यह भी पढ़ें- 3 इडियट्स के सीक्वल में नहीं दिखेगा 'असली रैंचो'!