23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 की उम्र में ऐसी दिखती थीं Priyanka Chopra, मिस वर्ल्ड बनने से पहले की शेयर की तस्वीर.. इंटरनेट पर वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने 17 की उम्र की शेयर की तस्वीर दीया मिर्जा और लारा दत्ता ने की तारीफ प्रियंका चोपड़ा की फोटो इंटरनेट पर हुई वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 12 Jan 2021, 3:47 PM IST

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

नई दिल्ली | इंटरनेशनल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने खूब चर्चाओं में हैं। प्रियंका ने हाल ही में निक जोनास और उनकी उम्र के फासले पर ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया था। अब प्रियंका ने अपनी बेहद पुरानी तस्वीर साझा की है। उस दौरान प्रियंका सिर्फ 17 साल की थी। प्रियंका की फोटो सोशल मीडिया (Social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। सेलेब्स इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं और प्रियंका की लीन बॉडी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। प्रियंका उस दौरान बेहद पतली हुआ करती थी। प्रियंका की ये तस्वीर उनके मिस वर्ल्ड बनने से कुछ समय पहले की ही है।

Priyanka Chopra ने 10 साल छोटे निक जोनास संग शादी करने पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी पतली नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इसमें कैप्शन में लिखा है- लीन और मीन 17 साल की उम्र में। दरअसल, प्रियंका की ये फोटो उनके मिस वर्ल्ड बनने से कुछ समय पहले की है। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता था।

प्रियंका की इस तस्वीर पर मिस पैसेफिक रह चुकी दीया मिर्जा और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने भी कमेंट किया है। दोनों ने लिखा है कि वो मुझे ये लड़की याद है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, सोनाली बेंद्रे, प्रीति जिंटा, महिमा चौधरी और अदाह शर्मा ने कमेंट कर प्रियंका की तारीफ की है।

Anushka Sharma और Virat Kohli की बेटी Anvi को लेकर ज्योतिषाचार्य ने कही ये बात! राशि के अनुसार बताए क्या गुण होंगे?

बता दें कि प्रियंका ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की पूरी की है। इसके अलावा राजकुमार रॉव के साथ उनकी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' भी जल्द ही रिलीज होगी। इसके अलावा प्रियंका ने एक मैग्जीन के लिए ग्लैमरस फोटोशूट करवाया था जो तेजी से वायरल हुआ था। प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बलां की खूबसूरत लग रही थीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग