Deepika Padukone फिल्म प्रोजेक्ट के दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और साउथ एक्टर प्रभास के लिए बेहद मायने रखती है। इस फिल्म में दीपिका का रोल बेहद खास है। फिल्म की शूटिंग बहराल खत्म हो चुकी है। शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोट भी लगी, वह अभी इस चोट से रिकवर कर रहें हैं। बिग बी और दीपिका पहले भी कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। उनकी लास्ट फिल्म एक साथ थी पीकू। यह दूसरी बार है जब किसी फिल्म के सेट पर बीग बी को चोट लगी हो। फिल्म कुली के दौरान भी अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट लगी थी। फिलहाल, अमिताभ की पसलियों और मसल में चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है और फैंस की दुआएं है कि वह जल्द ही सही भी हो जाएंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म में दीपिका की जगह पहले मृणाल ठाकुर को लिया गया था। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि मृणाल ठाकुर पहली पसंद थीं। यह दीपिका के लिए एक चुनौती है कि इस फिल्म में दीपिका बेस्ट करें क्योंकि वह पहली बार किसी साइंस फिक्शन मूवी में नजर आएंगी।