4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pulwama Attack: अक्षय कुमार सहित इन सितारों ने शहीदों को किया याद, बोले- हम हमेशा ऋणी रहेंगे

दो साल पहले पुलवामा में हुआ था आंतकी हमला आतंकी हमले में 40 जवान हो गए थे शहीद बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट कर दी जवानों को श्रद्धाजंलि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 14 Feb 2021, 4:46 PM IST

pulwama_attack.jpg

Pulwama Attack Bollywood Celebs

नई दिल्ली: इस साल 14 फरवरी को पूरा देश पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Attack) की दूसरी बरसी मना रहा है। साल 2019 में इसी दिन पुलवामा में एक आतंकी हमला हुआ था। इसमें करीब 40 जवान शहीद हो गए थे। एक आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षाबलों को ले जा रही बसों को विस्फोटकों से भरी कार से निशाना बनाया था। इस आतंकी हमले से पूरा देश हिल उठा था। हर किसी ने नम आंखों से शहीदों को विदाई दी। ऐसे में आज इस हमले को दो साल हो जाने पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जवानों के बलिदान को याद किया है।

कभी ऑडिशन देते वक्त Neha Kakkar को अनु मलिक और सोनू निगम से पड़ी थी डांट, आज 1 गाने की लेती हैं मोटी फीस

बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट कर जवानों को श्रद्धाजंलि दी। एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने लिखा, ‘पुलवामा हमले में शहीद हुए हमारे वीर सपूतों को याद कर रहा हूं। आपके बलिदान के लिए हम हमेशा ऋणी रहेंगे’।

एक्टर सुशांत सिंह (Sushant Singh) ने लिखा, ‘हम उन 40 भारतीय जवानों की सेवा और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हो गए। आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को उन्होंने देश के लिए जान दे दी’।

मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहे अमिताभ बच्चन से नहीं मिलने दिया गया Rekha को, कहा था- 'शायद मौत भी...'

एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने भी ट्वीट कर शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने लिखा, 'पुलवामा हमले के शहीदों को नमन। दो साल पहले इसी दिन 40 जवानों ने हमारे देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। ऐसे बहादुर जवानों और उनके परिवार वालों के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं।'

अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने कहा कि जवानों को बलिदान को कभी भूला नहीं जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं अपने उन बहादुर सैनिकों के सम्मान में अपना सिर झुकाता हूं जिन्होंने हमें सुरक्षित रखने के लिए पुलवामा में अपनी जान लगा दी। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे, हम अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता में खड़े हैं, जय हिन्द। #pulwamaattack.'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन