5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शूटिंग के दौरान ‘रेस 3’ की एक्ट्रेस के साथ हुआ बड़ा हादसा, जिंदगीभर झेलना पड़ेगा दर्द

एक्ट्रेस की आंख में जो परेशानी हुई है, वह हमेशा के लिए रह गई है, वह ठीक नहीं हो सकती।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jun 10, 2018

race 3

race 3

इन दिनों निर्माता रमेश तौरानी की फिल्म 'रेस3’ सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार साथ नजर आएंगे। लेकिन इस फिल्म के सेट से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल जब मार्च माह में फिल्म की शूटिंग अबु धाबी में हो रही थी तो फिल्म की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के साथ सेट पर एक हादसा हो गया। शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस जैकलीन आंख में चोट लग गई थी। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था।

तस्वीर शेयर की:
हम स्क्रीन पर जो एक्शन सीन देखते हैं, वह दिखने में तो आसान लगते हैं लेकिन ऐसे सीन शूट करने के दौरान स्टार्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें कई बार चोट भी लग जाती है। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री जैकलीन के साथ भी हुआ। एक ऐसा ही सीन शूट करते समय उनकी आंख में परेशानी हो गई । जैकलीन ने इसकी एक तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है और अपनी परेशानी के बारे में भी बताया। बता दें कि जैकलीन की आंख में जो परेशानी हुई है, वह हमेशा के लिए रह गई है, वह ठीक नहीं हो सकती।

निर्माता ने की पुष्टि:

फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सेट पर एक सीन की शूटिंग के दौरान जैकलीन की आंख में चोट लग गई। हालांकि उन्होंने इसे एक छोटी मोटी चोट बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब वह पूरी तरह ठीक हैं। साथ ही उन्होंनेे कहा कि वह जल्द ही टीम के साथ नजर आएंगी।

जैकलीन ने बयां किया दर्द:

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा कि 'मेरी आँखों में हमेशा के लिए इंजरी हो गई हैै और मेरी आंखों की पुतली दोबारा सही राउंड नहीं ले पाएगी लेकिन अच्छी बात ये है कि मैं अब 'रेस 3' मूवी को देख पाउंगी।' बता दें कि इस फिल्म में जैकलीन के साथ सलमान खान, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।