सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड-2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 18.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। फिल्म में अजय देवगन के अमय पटनायक और रितेश देशमुख के खलनायक दादा मनोहर भाई के बीच की टक्कर देखने को मिल रही है। फिल्म 2 घंटे 30 मिनट लंबी है और देशभर के करीब 4,000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।